शिविर में योजनाओं की जानकारी दी गयी
Published by : SATISH SHARMA Updated At : 19 Jun 2025 6:35 PM
धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन
तोरपा. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत पंचायत स्तरीय शिविर का आयोजन तोरपा प्रखंड के जरिया पंचायत भवन में गुरुवार को आयोजित किया गया. इस शिविर में राशन कार्ड सुधार, आधार सुधार, नया आधार कार्ड बनाने, आयुष्मान कार्ड बनाने, सावित्री बाई फुले योजना आदि से संबंधित आवेदन जमा कराये गये. शिविर में 52 व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जॉच भी की गयी. भारी बारिश के बावजूद शिविर में लोगों की सहभागिता रही. शिविर में मुखिया बिमला डोडराय, पंचायत सचिव मटरू भगत, रोजगार सेवक बिनोद साहू आदि उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










