विधिक जागरूकता शिविर में दी गयी जानकारी

कर्रा प्रखंड के जबड़ा गांव में गुरुवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया.
खूंटी. कर्रा प्रखंड के जबड़ा गांव में गुरुवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. इस अवसर पर डालसा के पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम, ममता सिंह और सहायक विधिक सहायता रक्षा अधिवक्ता निखिल मेहता ने ग्रामीणों को मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण के संबंध में जानकारी दी. उन्होंने नालसा की मानव तस्करी और वाणिज्यिक यौन शोषण पीड़ितों के लिए योजना, 2015 के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने लोगों को किसी भी प्रकार के झांसे में आकर नौकरी के नाम पर कहीं जाने से बचने की अपील की. वहीं नालसा द्वारा चलाए जा रहे एसिड हमले के पीड़ितों के लिए योजना 2016 के तहत तेजाब हमले के पीड़ितों के लिए विधिक सहायता योजना, 2016 के बारे में भी जानकारी दी. कार्यक्रम में डालसा के पीएलवी एवं ग्रामीण उपस्थित हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




