ePaper

जीएसटी में सुधार से मिलेगा लाभ : भाजपा

Updated at : 06 Sep 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
जीएसटी में सुधार से मिलेगा लाभ : भाजपा

जिला भाजपा कमेटी ने जीएसटी में सुधार जनता के लिए अच्छा कदम बताया है.

विज्ञापन

खूंटी.

जिला भाजपा कमेटी ने जीएसटी में सुधार जनता के लिए अच्छा कदम बताया है. जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा है कि जीएसटी सुधारों के व्यापक लाभ होंगे. केंद्र सरकार का उद्देश्य एक ऐसी जीएसटी प्रणाली बनाना है जो सरल, निष्पक्ष और विकासोन्मुखी हो. जिसमें नागरिकों को केंद्र में रखते हुए भारत की वैश्विक आर्थिक महत्वाकांक्षाओं को गति मिले. यह दर-युक्तिकरण इसी दिशा में एक और प्रयास है. सेवाओं पर जीएसटी दरों में परिवर्तन 22 सितंबर 2025 से लागू होंगेत्. जिसमें रसोई, पेय पदार्थ, दैनिक उपयोग की वस्तु, घरेलू सामान, छात्र व शिक्षा, दवा और चिकित्सा उपकरण, किसान और सिंचाई, वाहन, गृह निर्माण सामग्री, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, खिलौना, खेल और हस्तशिल्प की वस्तु आदि उपभोक्ताओं को सस्ते में मिलेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola