हाट का संचालन और व्यवस्था को बेहतर बनायें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
हाट का संचालन और व्यवस्था को बेहतर बनायें : डीसी

आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम के तहत कचहरी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट का दूसरे दिन उपायुक्त आर. रॉनिटा ने निरीक्षण किया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

नीति आयोग भारत सरकार से संचालित आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम के तहत कचहरी मैदान में आयोजित तीन दिवसीय आकांक्षा हाट का दूसरे दिन उपायुक्त आर. रॉनिटा ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने हाट के समुचित संचालन और व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया. स्टॉल पर मौजूद प्रतिभागियों से संवाद कर उनके उत्पादों व प्रस्तुत सामग्री की जानकारी ली. जेएसएलपीएस खूंटी, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कालामाटी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस आवासीय विद्यालय बिरहू, बालिका उच्च विद्यालय खूंटी, संत माइकल स्कूल, आईसीडीएस विभाग, वन विभाग सहित अन्य संस्थाओं व विभागों द्वारा लगाये गये हस्तशिल्प, पेंटिंग, नर्सरी, पोषाहार, फर्नीचर और अन्य स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया. उपायुक्त ने प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना की. कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलता है और स्वरोजगार को बढ़ावा मिलता है. उपायुक्त ने कहा कि आकांक्षा हाट के माध्यम से न केवल ग्रामीण उत्पादों को बाजार तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है, बल्कि आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी सुलभ हो रहा है. यह पहल जिले के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है. आकांक्षा हाट में विभिन्न विभागों द्वारा आमजनों को सरकारी योजनाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. पुलिस विभाग की ओर से गुड पुलिसिंग, हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गयी. पशुपालन विभाग के पदाधिकारी ने पशुपालन विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. आकांक्षा हाट में स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न विषयों पर चित्रांकन व निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गयी.

आकांक्षा हाट का उपायुक्त ने किया निरीक्षणB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola