कर्रा में प्रतिमाओं का विसर्जन

Updated:
विज्ञापन
कर्रा में प्रतिमाओं का विसर्जन

कर्रा प्रखंड के कर्रा, लोधमा, गोविंदपुर और जरियागढ़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया.

विज्ञापन

कर्रा.

कर्रा प्रखंड के कर्रा, लोधमा, गोविंदपुर और जरियागढ़ में श्रद्धा व उल्लास के साथ दुर्गा पूजा संपन्न हो गया. मां दुर्गा की प्रतिमाओं का गुरुवार और शुक्रवार को विभिन्न जलाशयों में विसर्जित किया गया. दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों में पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पारंपरिक अनुष्ठान के साथ पूजा संपन्न कि. प्रतिमा विसर्जन के समय जगह-जगह महिलाओं ने माता का आशीर्वाद लिया और आंचल में अरवा चावल लेकर माता का चुमावन किया. वहीं अगले वर्ष पुनः आने की कामना की. विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए सभी पंडालों में पुलिस प्रशासन मुस्तैद के साथ तैनात था. कर्रा बीडीओ स्मिता नगेशिया और कर्रा थाना प्रभारी मनीष कुमार, जरियागढ़ थाना प्रभारी विरेन्द्र कुमार क्षेत्र में भ्रमण करते रहे. सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति शिवालय कर्रा में आयोजन को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा, विनोद भगत, विनोद प्रसाद सोनी, जलेश्वर महतो, शिव कुमार केशरी, राहूल केशरी, अयोध्या केशरी, संतोष साहू, शिव कुमार लाल, दिलीप सिन्हा, पवन गुप्ता, अविनाश कुमार, शेखर महतो ने योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola