रनिया में अबुआ आवास के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

Updated:
विज्ञापन
रनिया में अबुआ आवास के लाभुकों को कराया गया गृह प्रवेश

रनिया प्रखंड अंतर्गत सभी सात पंचायत के अबुआ आवास लाभुकों का बुधवार को गृह प्रवेश कराया गया.

विज्ञापन

रनिया. रनिया प्रखंड अंतर्गत सभी सात पंचायत के अबुआ आवास लाभुकों का बुधवार को गृह प्रवेश कराया गया. मुख्य अतिथि तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने लाभुकों को घर की चाबी सौंपी. इस अवसर पर विधायक ने आवासों की गुणवत्ता की जांच की. उन्होंने कहा कि अबुआ आवास योजना राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है. जिसके माध्यम से गरीबों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए पक्का घर प्रदान किया जा रहा है. उन्होंने अधिकारियों को निर्माण की गुणवत्ता और समय पर योजना को पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने पात्र लाभुकों को योजना का लाभ देने के लिए कहा. बीडीओ प्रशांत डांग ने बताया कि प्रखंड में कुल 224 लाभुकों को अबुआ आवास मिला है. जिसमें 155 का गृह प्रवेश किया गया. अन्य लाभुकों का आवास भी जल्द पूरा कर लिया जायेगा. इस अवसर पर विधायक ने दो दिव्यांग व्यक्ति को ट्राई साइकिल दी. मौके पर प्रमुख नेली डहंगा, रनिया थाना प्रभारी विकास जायसवाल, डॉ आलोक बाड़ा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रखंड में कुल 224 लाभुकों को अबुआ आवास मिला है. जिसमें 155 का गृह प्रवेश किया गया

आम की लगायी गयी प्रदर्शनी

रनिया प्रखंड परिसर में आम की प्रदर्शनी लगायी गयी. जिसमें विभिन्न प्रकार के आमों को प्रदर्शित किया गया. विधायक सुदीप गुड़िया ने आम का अवलोकन किया. उन्होंने कहा कि रनिया में मनरेगा के तहत आम बागवानी अच्छी हुई है. बागवानी कर लोग आम से भी अपनी जीविका का उपार्जन कर रहे हैं. विधायक ने लोगों को आम की बागवानी करने के लिए प्रेरित किया. इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणें को आम का पौधा प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola