खूंटी में नहीं हो रही है रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी

Updated at : 05 Apr 2026 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी में नहीं हो रही है रसोई गैस सिलिंडर की होम डिलीवरी

खूंटी में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. खूंटी में रविवार को बिरसा इंडेन गैस एजेंसी के द्वारा होम डिलीवरी शुरू की जानी थी. इसके तहत रविवार को शहर के तोरपा रोड में गैस सिलिंडर की आपूर्ति की जानी थी, लेकिन सिलिंडर के आने से पहले ही बड़ी संख्या में लोगों ने तोरपा रोड में दो जगहों पर कतार लगा लिया. जिसके बाद वहीं पर प्वाइंट बना कर गैस सिलिंडर की आपूर्ति की गयी. जिसमें काफी लोगों को सिलिंडर मिला और कई लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका. काफी लोग गैस एजेंसी के गोदाम भी पहुंचे थे, लेकिन वहां से उन्हें खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. ज्ञात हो कि इससे पहले एजेंसी द्वारा गैस गोदाम के पास ही सिलिंडर दिया जा रहा था. जिसके कारण वहां लोग दो-दो दिन तक कतार लगा कर इंतजार करते थे. कई लोग तो वहीं रात में मच्छरदानी लगा कर वहीं सो जा रहे थे. इसे देखते हुए कंपनी और जिला प्रशासन ने होम डिलीवरी करने का निर्देश दिया था. इधर प्रियम गैस एजेंसी के द्वारा जयपाल सिंह मार्केट स्थित अपने कार्यालय के समीप से घरेलू गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है. हालांकि यहां किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है. प्रतिदिन उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलिंडर मिल रहा है. एजेंसी के कुमार सौरव ने बताया कि एक-दो दिन बाद होम डिलीवरी फिर से शुरू की जायेगी.

तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाये जिला प्रशासनः सांसद

खूंटी में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत पर सांसद कालीचरण मुंडा ने चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि जनता को हो रही परेशानी को लेकर जिला प्रशासन अपेक्षित तत्परता नहीं दिखा रहा है. जिसके कारण आम नागरिकों को रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और इसे जल्द से जल्द सुधारने की आवश्यकता है. सांसद ने जिला प्रशासन से एलपीजी गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस और प्रभावी कदम उठाने के लिए कहा है. इसे लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के लिए शीघ्र कार्रवाई करने और स्थिति को सामान्य बनाने का निर्देश दिया.

तोरपा रोड में दो जगहों पर कतार लगा कर दिया गया गैस सिलिंडरB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola