ePaper

खूंटी, तोरपा और रनिया कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बनाये गये

Updated at : 27 Jul 2025 5:37 PM (IST)
विज्ञापन
खूंटी, तोरपा और रनिया कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष बनाये गये

खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में खूंटी, तोरपा और रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत रविवार को खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में खूंटी, तोरपा और रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्षों को नियुक्त किया गया. जिसमें मंडल अध्यक्षों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया, वहीं माला पहनाकर स्वागत किया. जिसमें खूंटी से पूर्वी मंडल अध्यक्ष निर्मल उरांव, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष सुनील मुंडा को बनाया गया. वहीं तोरपा पूर्वी प्रवीण कुमार कर और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नमन तोपनो. रनिया प्रखंड के मंडल अध्यक्ष रामसिंह राम को बनाया गया. जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को पार्टी के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह ईमानदारी से करने और संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कहा. तोरपा प्रखंड के पर्यवेक्षक सह जिला सांसद प्रतिनिधि पीटर मुंडू ने भी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी. कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा से निभायें. मौके पर जिला ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर अंजनी रंजन, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो, तोरपा प्रखंड अध्यक्ष अजय गुप्ता, रनिया प्रखंड अध्यक्ष जॉन कंडुलना, खूंटी प्रखंड अध्यक्ष मरियम आईंद, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कुणाल कच्छप, तुरतन तोपनो, मो फिरोज, सलीम तोपनो सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola