महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा व अखंड कीर्तन करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर विशेष पूजा व अखंड कीर्तन करने का निर्णय

आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की आम सभा रविवार को समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव के अध्यक्षता में की गयी.

विज्ञापन

बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की आम सभा खूंटीः अंगराबारी स्थित बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की आम सभा रविवार को समिति के अध्यक्ष लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव के अध्यक्षता में की गयी. बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गयी. इसके बाद 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में महाशिवरात्रि को लेकर भी चर्चा की गयी. महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह आठ बजे से 12 घंटे का अखंड कीर्तन की शुरुआत करने और दोपहर में प्रसाद वितरण किया जायेगा. इसके बाद रात में चार प्रहर की पूजा धूमधाम से की जायेगी. जिसमें प्रथम पूजा समिति करेगी और बाकी तीन प्रहर जजमान करेंगे. बैठक में हिंदू नववर्ष को भी वृहद रूप से मनाने का निर्णय लिया गया. जिसमें सुबह पूजा पाठ और शाम में जागरण का आयोजन किया जायेगा. बैठक में झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड से मिले दिशा-निर्देश के अनुसार कार्य करने का प्रस्ताव पारित किया गया. वहीं उनके अनुमोदन के बाद नई कार्यकारिणी 21 सितंबर 2025 से प्रभावी मानी जायेगी. बैठक में आगामी सभी पूजा को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया. बैठक में समिति के महामंत्री मनोज कुमार, संतोष पोद्दार, अजय प्रसाद, नरेंद्र दास अधिकारी, हरिपोदा महतो, महेंद्र कश्यप, यमुना प्रसाद, दानियल मुंडू, कैलाश भगत, श्रीपाल चंद्र जैन, जगदीश नाग, उपेंद्र कश्यप, प्रदीप कुमार साहू, जयप्रकाश प्रसाद, मनोज चौधरी, संजय कुमार, संदीप कुमार, मुकेश प्रसाद सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola