तमाड़ में गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट समिति का हुआ पुनर्गठन

Updated:
विज्ञापन
तमाड़ में गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट समिति का हुआ पुनर्गठन

गायत्री शक्ति पीठ समिति सदस्यों की बैठक सुखराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

तमाड़. गायत्री शक्ति पीठ समिति सदस्यों की बैठक सुखराम सिंह मुंडा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में गायत्री शक्ति पीठ ट्रस्ट समिति पुनर्गठन किया गया. इसमें मुख्य ट्रस्टी सुखराम सिंह मुंडा, सहायक अजीत कुमार अधिकारी, डॉ. रूपा रानी, परिमल अधिकारी, शंकर कुमार सोनी, दिनेश प्रसाद नायक, महेंद्र नाथ महतो आदि का चयन किया गया. जिसकी घोषणा उपजोन समन्वयक दयाशंकर पंडित ने की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से अशोक कुमार शाह सदस्य वेदमाता गायत्री ट्रस्ट रांची, मनोज कुमार राय मुख्य प्रबंधक गायत्री परिवार, अनिल कुमार जिला उप समन्वयक, गणेश प्रसाद भगत जिला समन्वयक खूंटी के साथ ही कई गायत्री परिवार से जुड़े सदस्य अनिमा मल्लिक, नन्दा नायक सहित दर्जनो लोग शामिल थे. शांति पाठ एवं महामृत्युंजय मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shubham Haldar

लेखक के बारे में

By Shubham Haldar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola