ePaper

पीएचसी निर्माण के लिए भूमि पूजन सह शिलान्यास

Updated at : 06 Sep 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचसी निर्माण के लिए भूमि पूजन सह शिलान्यास

कर्रा प्रखंड के लिमड़ा पंचायत अंतर्गत गुमडू गांव में शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन सह शिलान्यास किया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, कर्रा.

कर्रा प्रखंड के लिमड़ा पंचायत अंतर्गत गुमडू गांव में शनिवार को तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने स्वास्थ्य उप केंद्र निर्माण के लिए भूमि पूजन सह शिलान्यास किया. गुमडू गांव के पहान ने विधिवत पूजा की. विधायक ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बनने से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. आपकी अबुआ सरकार जनता की आवश्यकता अनुसार स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार सहित अन्य सुविधाओं का सृजन कर रही है. कहा कि खूंटी जिला में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रस्ताव है. मेडिकल कॉलेज खुलने से पूरे जिलेवासियों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी. संचालन राहुल केशरी और धन्यवाद ज्ञापन विनोद उरांव ने किया. मौके पर झामुमो जिलाध्यक्ष जुबेर अहमद, जिला सचिव सुशील पाहन, जिला संगठन सचिव प्रदीप केशरी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फिरोज, महिला मोर्चा संगठन सचिव पूनम बारला, जिला सह सचिव मोजिर खान, लिमड़ा मुखिया सोमारी लकड़ा, उड़िकेल मुखिया क्षत्रि हेमरोम, ग्राम प्रधान सुखराम उरांव, प्रखंड सचिव विनोद उरांव, प्रखंड उपाध्यक्ष फिरोज अंसारी, बाका लकड़ा, जेम्स बरवार, मौलाना सरफुद्दीन, शंकरशन साहू, भोला साहू, शंभू शर्मा, विशेश्वर साहू, अमित गोप, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूदथे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola