वर्षों पुरानी मांग पूरी! जिलिंगबुरु नाला पर हाईलेवल पुल का शिलान्यास, अब शुरू होगा निर्माण

Updated:
विज्ञापन

पुल निर्माण का शिलान्यास करते सांसद, विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

तोरपा में जिलिंगबुरु नाला पर नए पुल का शिलान्यास सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया ने किया. मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना से होगा निर्माण.

विज्ञापन

तोरपा. बहुप्रतीक्षित जिलिंगबुरु नाला पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल का शिलान्यास शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा और विधायक सुदीप गुड़िया ने संयुक्त रूप से किया. शिलान्यास कार्यक्रम का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद ने किया. पुल का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत कराया जायेगा.

इस अवसर पर सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार अच्छा काम कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा सरकार राज्य सरकार के कामों में बाधा डाल रही है. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से जिलिंगबुरु नाला पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे.

उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलकर पुल निर्माण की मांग रखी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने तत्काल स्वीकृति दी. अब शिलान्यास के साथ निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि तोरपा विधानसभा क्षेत्र विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है.

क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पुल-पुलिया और सड़कों का निर्माण कराया जायेगा.विधायक ने केंद्र सरकार पर नये कानून बनाकर राज्य के अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया और इसके खिलाफ आंदोलन की बात कही. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, नाइमुद्दीन खान, जिप सदस्य सुशांति कोनगाड़ी, रुबेन तोपनो, जेम्स आईंद, प्रदीप गुड़िया समेत अन्य मौजूद थे.


विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola