दो पुलिसकर्मी सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Jul 2020 11:18 PM
दो पुलिसकर्मी सहित पांच कोरोना संक्रमित मिले
खूंटी : जिले में गुरुवार को दो पुलिसकर्मियों समेत पांच लोग कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं. दोनों पुलिसकर्मी खूंटी थाना में नियुक्त हैं. उन्हें एरेंडा स्थित कोविड केयर सेंटर ले जाया गया है. इसकी पुष्टि एसपी आशुतोष शेखर ने की है.
उन्होंने बताया कि सभी जवानों को सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया है. उनके संपर्क में आये लोगों को भी चिह्नित किया जा रहा है. सदर अस्पताल के आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 82 हो गयी है.
जिसमें एक्टिव मरीजों की संख्या 40 है. देर रात तक कई और भी लोगों के संक्रमित होने की सूचना मिली. हालांकि इस संबंध में किसी ने पुष्टि नहीं की.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










