बच्चों को मेनू के अनुसार भोजन दें
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन
खूंटी.
मुरहू प्रखंड की गुरु गोष्ठी गुरुवार को जिला शिक्षा अधीक्षक अभय कुमार शील की अध्यक्षता में हुई. जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों के शैक्षिक गुणवत्ता, मध्याह्न भोजन, चहारदीवारी, पोषण वाटिका, शौचालय, कक्षा तथा सभी प्रकार के पंजी संधारण करने की जानकारी ली. वहीं कहा कि सभी स्कूलों में मेनू के अनुसार मध्याह्न भोजन दिया जाये. उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर करने का निर्देश दिया. वहीं विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति को शत-प्रतिशत करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छात्रवृति में शत-प्रतिशत पंजीयन करनेवाले स्कूलों के शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जायेगा. बैठक में प्रखंड के सभी स्कूलों के शिक्षक, बीइइओ, बीपीओ, बीआरपी-सीआरपी और अन्य उपस्थित थे.मासिक गुरु गोष्ठी का आयोजनडिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










