किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है सरकार : विधायक

Updated:
विज्ञापन
किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है सरकार : विधायक

कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा (खूंटी) में गुरुवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

तोरपा. कृषि विज्ञान केंद्र, तोरपा (खूंटी) में गुरुवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. इसका आयोजन कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा किया गया. मेला का उद्घाटन डीसी आर रॉनिटा ने दीप प्रज्वलित कर किया. मेला में उपस्थित किसानों को कृषि के उन्नत तकनीक, आधुनिक कृषि यंत्रों, उन्नत बीज, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं सहकारिता से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गयी. विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि झारखंड सरकार कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता देते हुए किसानों की आय वृद्धि, सिंचाई सुविधा, बीज उपलब्धता एवं पशुपालन को बढ़ावा देने हेतु सतत कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि कृषि पदाधिकारी गांव-गांव जाकर किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दें, ताकि अधिक से अधिक कृषक सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें. विधायक ने मेला में लगे स्टॉल का निरीक्षण किया. इस अवसर पर किसानों को पुरस्कृत भी किया गया.

कृषि मेला जानकारी प्राप्त करने का मंच : डीसी

कृषि मेला का उद्घाटन करने के बाद उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि कृषि मेला-सह-प्रदर्शनी किसानों के लिए नवीन तकनीकों, उन्नत बीजों, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं वैज्ञानिक पद्धतियों की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण मंच है. उन्होंने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों द्वारा दिए जा रहे सुझावों एवं तकनीकी जानकारी को गंभीरता से समझें तथा उसे अपने खेतों में अपनाकर उन्नत एवं लाभकारी खेती की दिशा में आगे बढ़ें. उन्होंने किसानों द्वारा प्रदर्शित सब्जियों, फलों एवं अन्य कृषि उत्पादों को देखकर उनकी सराहना की तथा बेहतर उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया. इस अवसर पर भूमि संरक्षण विभाग के तहत दो महिला स्वयं सहायता समूहों की दीदियों के बीच ट्रैक्टर का वितरण किया गया. गव्य विकास योजना के अंतर्गत 30 से अधिक लाभुकों को दुधारू गाय प्रदान की गयी. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ दीपक राय, डॉ राजन चौधरी, बीडीओ नवीन चंद्र झा, सीओ पूजा बिन्हा आदि उपस्थित थे.

तोरपा में किसान मेला सह प्रदर्शनी आयोजित

डीसी आर रॉनिटा ने दीप जलाकर किया मेला का उद्घाटन

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola