किसानों ने किया एक्सपोजर विजिट

एक्सपोजर विजिट में रांची के बेड़ो और अनगड़ा प्रखंड के 50 किसान शामिल हुये.
खूंटी. मुरहू के कुंजला गांव में रविवार को क्यूमिंस इंडिया फाउंडेशन और ट्रांसफोर्मिंग रूरल इंडिया फाउंडेशन के द्वारा एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया. एक्सपोजर विजिट में रांची के बेड़ो और अनगड़ा प्रखंड के 50 किसान शामिल हुये. उन्होंने उन्नत कृषि तकनीकों से खेती कार्य को देखा. वहीं आधुनिक तरीके से खेती करने की जानकारी ली. इस दौरान किसानों को स्ट्रॉबेरी, अमरूद और नींबू पौधे तथा नर्सरी प्रदान किया गया. कृषि विशेषज्ञ बाप्पी गोराई ने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया. कहा कि इससे किसान अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




