ePaper

डोभा में डूबने से किसान की मौत

Updated at : 28 Aug 2025 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
डोभा में डूबने से किसान की मौत

रनिया थाना क्षेत्र के पेसम गांव के समीप एक डोभा में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के पेसम गांव के समीप एक डोभा में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान पेसम गांव निवासी 40 वर्षीय अजय गोप के रूप में की गयी है. वे मूल रूप से किसान थे. घटना की जानकारी मिलने पर रनिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के अनुसार अजय गोप को मिर्गी बीमारी थी. इस संबंध में रनिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. आशंका जतायी जा रही है कि अजय गोप को डोभा के समीप ही मिर्गी का दौरा पड़ा होगा, जिससे वह पानी में गिर गये होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola