हल चलाने के दौरान किसान की मौत

Updated:
विज्ञापन
हल चलाने के दौरान किसान की मौत

रनिया थाना क्षेत्र के बनई मुंडा टोली गांव में सोमवार को खेती की जुताई के दौरान खेत में गिर कर किसान की मौत हो गयी.

विज्ञापन

रनिया. रनिया थाना क्षेत्र के बनई मुंडा टोली गांव में सोमवार को खेती की जुताई के दौरान खेत में गिर कर किसान की मौत हो गयी. मृतक की पहचान गांव के सुंदर कंडुलना (33) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह अपने खेत में धान रोपने के लिए हल चला रहा था. इसी क्रम में वह अचानक मुंह के बल पर खेत में गिर गया. काफी देर वैसा ही पड़ा रहने के कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया और बनई मुखिया बरदानी कंडुलना घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद शव को बाहर निकाला गया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में रनिया थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola