पर्यावरण संरक्षण हम सबकी जिम्मेवारीः अर्जुन
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

डुमरगड़ी लतरातू डैम परिसर में किया गया पौधरोपण
विज्ञापन
कर्रा.
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कर्रा प्रखंड के डुमरगड़ी स्थित लतरातू डैम परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने डैम परिसर में फलदार पौधे लगाये और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. पेड़-पौधे न केवल प्रकृति का संतुलन बनाये रखते हैं, बल्कि आनेवाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी सुनिश्चित करते हैं. उन्होंने लोगों से अधिक-से-अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास तथा पौधरोपण के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गयी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आनंद कुमार, विनोद प्रसाद सोनी, अरुण चंद्र गुप्ता, निखिल कंडुलना, विष्णु प्रसाद सोनी, घूरन महतो, ज्ञान रंजन, सुधीर सिंह, नीलांबर सिंह, रमन कुमार, रामप्रताप देव, रंजीत मुंडा, कृष्णा मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.डुमरगड़ी लतरातू डैम परिसर में किया गया पौधरोपणB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










