जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें : डीसी

Updated:
विज्ञापन
जिले में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें : डीसी

डीसी ने की जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा

विज्ञापन

खूंटी.

समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में बुधवार को उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान तथा पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने एक-एक कर योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिले में प्राथमिकता के आधार पर शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें. किसी क्षेत्र में चापाकल या जलाशय खराब पड़े हैं तो उन्हें शीघ्र मरम्मत कर चालू करें. किसी भी स्थिति में आम लोगों को पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए. बैठक में उपायुक्त ने प्लास्टिक सेग्रेगेशन सेंटर के संचालन की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों को सेग्रेगेशन सेंटर को सक्रिय रूप से संचालित करने तथा प्लास्टिक अपशिष्ट के समुचित प्रबंधन के निर्देश दिये.

डीसी ने की जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षाB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola