एकल अभियान का वार्षिक प्रशिक्षण की शुरुआत

Updated:
विज्ञापन
एकल अभियान का वार्षिक प्रशिक्षण की शुरुआत

एकल अभियान अंचल कार्यालय गायत्री नगर खूंटी में पांच दिवसीय वार्षिक आवासीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गयी.

विज्ञापन

खूंटी. एकल अभियान अंचल कार्यालय गायत्री नगर खूंटी में पांच दिवसीय वार्षिक आवासीय प्रशिक्षण वर्ग की शुरुआत की गयी. वर्ब का उद्घाटन भारत माता और सरस्वती माता के चित्र में दीप प्रज्वलित कर किया गया. प्रशिक्षण वर्ग में अपेक्षित संख्या खूंटी से 13, कर्रा से 17 और रनिया संच से 19 आचार्य प्रशिक्षण में हैं. उद्घाटन सत्र में एकल अभियान केंद्रीय सह युवा प्रमुख राजु पांडेय ने एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य को बताया. उन्होंने कहा कि एकल अभियान के पंचमुखी शिक्षा प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य शिक्षा, ग्राम विकास शिक्षा, स्वाभिमान जागरण शिक्षा और संस्कार शिक्षा हैं. अंचल समिति के अभिभावकों ने कहा कि एकल अभियान का कार्य ईश्वरीय कार्य है. उद्घाटन सत्र में अंचल समिति अध्यक्ष ज्योतिष भगत, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, कोषाध्यक्षा चंद्रावती देवी, भाग अभियान प्रमुख चंद्रशेखर कुमार, अंचल अभियान प्रमुख सुंदर पहान, प्रशिक्षण प्रमुख वीरेंद्र मुंडा, जयसिंह मुंडा, प्रदीप महतो, शिवचरण मुंडा, नमीता देवी, सबिता देवी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola