ऑटो पलटने से दब कर चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
ऑटो पलटने से दब कर चालक की मौत

तिरला सोंदारी मार्ग पर सोमवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया.

विज्ञापन

तोरपा. थाना क्षेत्र अंतर्गत तिरला सोंदारी मार्ग पर सोमवार को एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. ऑटो पलटने से उसमें दब कर ऑटो चालक आलोक भेंगरा (26) की मौत हो गयी. ऑटो उसी की थी. वह सोंदारी गिरजा टोली का रहनेवाला था. मिली जानकारी के अनुसार ऑटो चालक आलोक अपने ऑटो से तिरला गांव आया था. वहां से लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हो गयी और उसका ऑटो पलट गया. मिली जानकारी के अनुसार अलोक झामुमो सोंदारी पंचायत समिति का मीडिया प्रभारी भी था. उसके निधन पर विधायक सुदीप गुड़िया, झामुमो जिलाध्यक्ष जुबैर अहमद, झामुमो तोरपा प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो आदि ने शोक व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Satish Sharma

लेखक के बारे में

By Satish Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola