मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करें : उपायुक्त
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन और आइडेंटिफिकेशन को लेकर बैठक
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन और आइडेंटिफिकेशन को लेकर बैठक हुई. उपायुक्त ने सभी बीडीओ को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया. कहा कि यदि किसी मतदान केंद्र में न्यूनतम सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो वहां आवश्यकतानुसार सुविधाएं सुनिश्चित करें. जिन क्षेत्रों में मतदान केंद्रों की दूरी अधिक है, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र स्थापित करें. मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले पथ की मरम्मत करायें. उन्होंने मतदाता सूची का सूक्ष्मता से जांच करने को कहा. मौके पर एसपी परमेश्वर मुंडा, एसडीओ दीपेश कुमारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.कस्तूरबा में नामांकन को लेकर बैठक :
समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में छात्राओं के नामांकन को लेकर उपायुक्त आर रॉनिटा की अध्यक्षता में जिला अनुमोदन समिति की बैठक हुई. जिसमें समिति ने नामांकन के लिए प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की. उपायुक्त ने योग्य छात्राओं के नामांकन के लिए आवेदनों को अनुमोदित किया. उपायुक्त ने कहा कि विद्यालयों में कोई भी सीट खाली नहीं रहे. सभी योग्य बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करें. बैठक में विद्यालय परिसर की चहारदीवारी की मरम्मत की आवश्यकता पर भी चर्चा की गयी. मौके पर सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन और आइडेंटिफिकेशन को लेकर बैठकB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










