ePaper

डायवर्सन का काम अंतिम चरण पर

Updated at : 20 Dec 2025 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
डायवर्सन का काम अंतिम चरण पर

डायवर्सन की ढलाई हो चुकी है. अब एप्रोच रोड की पिचिंग की जा रही है.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी-तोरपा पथ में बनई नदी पर स्थित पेलोल पुल के क्षतिग्रस्त हुए छह माह गुजर गये. इसके बाद भी वैकल्पिक व्यवस्था पर अभी काम चल ही रहा है. हालांकि क्षतिग्रस्त पुल के समीप पक्का डायवर्सन का निर्माण कार्य अंतिम चरण पर है. डायवर्सन की ढलाई हो चुकी है. अब एप्रोच रोड की पिचिंग की जा रही है. निर्माण कार्य में एजेंसी के अनुसार जल्द ही आम लोगों के लिए डायवर्सन शुरू हो जायेगा. डायवर्सन के शुरू होने से आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. ज्ञात हो कि भारी बारिश के कारण 19 जून को पेलोल पुल क्षतिग्रस्त हो गया था. जिसके बाद आवागमन बाधित हो गया था. मजबूरी में लोगों को जुरदाग होकर अतिरिक्त 12 किलोमीटर का सफर तय करना पड़ रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola