ePaper

संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य और विभिन्न इंडिकेटर की जानकारी दी

Updated at : 14 Feb 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य और विभिन्न इंडिकेटर की जानकारी दी

संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य और विभिन्न इंडिकेटर की जानकारी दी

विज्ञापन

खूंटी. भारत सरकार के नीति आयोग अंतर्गत आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय सभागार में उप विकास आयुक्त आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया. यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जा रहा है. कार्यक्रम का शुभारंभ उप विकास आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर किया. कार्यक्रम में जिला योजना पदाधिकारी कुंदन कुमार ने संपूर्णता अभियान 2.0 के उद्देश्य और विभिन्न इंडिकेटर की जानकारी दी. उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने कहा कि संपूर्णता अभियान 2.0 का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि एवं पशुपालन सहित विभिन्न विकासात्मक मानकों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूर्ण करना है. उन्होंने सभी प्रखंडों में योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करने का निर्देश दिया. विशेष रूप से कुपोषण मुक्ति, शत-प्रतिशत टीकाकरण, विद्यालयों में नामांकन, शौचालय और उपस्थिति दर में वृद्धि, पशुपालन योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि विभागीय समन्वय एवं सतत निगरानी से ही अभियान के लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है. सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तर तक अभियान की जानकारी पहुंचाने और लाभुकों को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि प्रगति प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराएं तथा किसी भी प्रकार की बाधा की सूचना तत्काल जिला स्तर पर दें. उन्होंने सभी को संपूर्णता अभियान 2.0 को सफल बनाने की शपथ दिलायी. कार्यक्रम में परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, अपर समाहर्ता परमेश्वर मुंडा, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, फेलो सहित अन्य उपस्थित थे.

संपूर्णता अभियान 2.0 को लेकर जिलास्तरीय कार्यशालाB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola