जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक

Updated:
विज्ञापन
जिलास्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक

उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

खूंटी. उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक हुई. बैठक में उप विकास आयुक्त ने जिला अंतर्गत मार्च 2025 क्वार्टर में केसीसी योजना, पीएमईजीपी की उपलब्धि, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, सीडी रेशियो, एनपीए, स्वयं सहायता समूहों को सहायता सहित अन्य कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की की. उन्होंने बैंकों को समय पर लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया. विशेष रूप से मत्स्य, केसीसी, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, कृषि ऋण जैसी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा. वहीं आरसेटी के तहत बाइक रिपेयरिंग, स्वीट कॉर्न पैकेजिंग समेत अन्य नए-नए विषयों पर प्रशिक्षण देने के लिए कहा. बैठक में डीडीएम नाबार्ड, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

सतत विकास के लक्ष्यों की दी गयी जानकारी

समाहरणालय सभागार में मंगलवार को सतत विकास लक्ष्यों को लेकर बैठक की गयी. बैठक में उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने सतत विकास के लक्ष्यों की प्रगति, चुनौतियों एवं रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया. संबंधित विभागों के अधिकारियों को सतत विकास के 17 लक्ष्यों की विस्तृत जानकारी दी. जिसमें गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, लिंग समानता, स्वच्छ जल और स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए कहा. मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए आलोक शिकारी कच्छप सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola