जिला किसान सभा के सम्मेलन में कमेटी गठित

Updated:
विज्ञापन
जिला किसान सभा के सम्मेलन में कमेटी गठित

खूंटी में जिला किसान सभा का प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी में जिला किसान सभा का प्रथम सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिला समिति का गठन किया गया. जिसमें राखोहरी चौधरी को अध्यक्ष चुना गया. वहीं सचिव प्रदीप गुड़िया, कोषाध्यक्ष सदानंद स्वांसी, उपाध्यक्ष कल्याण गुड़िया, सुकरा प्रधान, संयुक्त सचिव बिरसा कडिर, सदस्य भूषण मुंडा, महादेव मुंडा, गणेश मुंडा, भीम पूर्ति, मंगरा मुंडा चुने गये. इस अवसर पर झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने कहा कि आजादी से अब तक के किसान संघर्ष कर रहे हैं. वहीं किसान विरोधी विधेयक थोप कर सरकार देश के खेत, खेती और किसानों को बर्बाद करने पर आमादा हैं. इस अवसर पर 26, 27 और 28 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाली झारखंड राज्य किसान सभा सम्मेलन में झारखंड के किसान मुद्दों, एमएसपी की कानूनी गारंटी, हाथियों का आतंक, धान लूट, जल, जंगल, जमीन व खनिज संपदा पर कारपोरेट कब्जा, कृषि जमीन पर जबरन जमीन अधिग्रहण सहित अन्य पर चर्चा की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola