किसानों के बीच बीज और कीटनाशक का वितरण

Updated:
विज्ञापन
किसानों के बीच बीज और कीटनाशक का वितरण

200 किसानों के बीच लाह खेती को लेकर कीटनाशक, उर्वरक और स्प्रे मशीन का वितरण किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड के सुवारी, मेरले, घोरपिंडा, गुनगुनिया, कोने, तिमड़ा, असलमाड़ी, मदुगामा, मानपुर सहित दर्जनों गांव में मंगलवार को हंस फाउंडेशन के द्वारा 400 किसानों के बीच मडुवा बीज और 200 किसानों के बीच लाह खेती को लेकर कीटनाशक, उर्वरक और स्प्रे मशीन का वितरण किया गया. इस अवसर पर फाउंडेशन के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर स्टीफन पुर्ति ने कहा कि हंस फाउंडेशन कर्रा व तोरपा प्रखंड में आजीविका को लेकर लाह व मडुवा खेती को बढ़ावा देने के लिए कार्य कर रहा है, जिसमें कर्रा प्रखंड के 20 गांव को चयन किया गया है. जिसमें किसानों को खेती करने के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है और किसानों के प्रशिक्षण के साथ बीज, कीटनाशक, उर्वरक व स्प्रे मशीन जैसे उपकरण देकर सहयोग किया जा रहा है. मौके पर फील्ड कोऑर्डिनेटर रानी हस्सा, अमित कुमार शाही, जाम्बी होरो, संध्या पूनम तिर्की, प्रमिला देवी, रेशमा होरो, अजय कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola