जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

Updated:
विज्ञापन
जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

ठंड के मौसम को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया.

विज्ञापन

कर्रा. कर्रा प्रखंड अंतर्गत मुरहू और जहरटोली गांव में शनिवार को पटेल चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा बढ़ते ठंड के मौसम को देखते हुए सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया. कार्यक्रम में ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश प्रसाद के साथ ट्रस्टी चंद्रमणि प्रसाद ने गरीब, असहाय और बुजुर्ग लोगों को कंबल प्रदान किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों की सेवा करना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है. कंबल पाकर ग्रामीणों ने भी उनका आभार प्रकट किया. मौके पर मुरहू गांव के ग्राम प्रधान पतरस मुंडा, पॉल हंस, जॉनसन मसीह टुटी, जहरटोली के राजेंद्र नाग सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola