आम्रेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
आम्रेश्वर धाम में उमड़े श्रद्धालु

गराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया और पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

खूंटी. अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में रविवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. भक्तों ने भगवान भोलेनाथ को जलार्पण किया और पूजा-अर्चना की. रविवारीय अवकाश होने के कारण बड़ी संख्या में शिवभक्त अपने परिवार के साथ आम्रेश्वर धाम पहुंचे थे. भक्त कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे. एक-एक कर सभी भक्तों ने आम्रेश्वर धाम में महादेव की पूजा की. इसके साथ आम्रेश्वर धाम के अन्य मंदिरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की. वहीं रविवार की शाम को शृंगार पूजा की गयी. इसके लिए आम्रेश्वर धाम की विशेष सजावट की गयी है. सजावट के लिए फूल-माला और पत्तों का प्रयोग किया गया था.

दूसरी सोमवारी आज, पूजा की तैयारी पूरी

सावन महीना की दूसरी सोमवारी को लेकर आम्रेश्वर धाम में सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है. भक्तों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था की गयी है. सोमवारी को होने वाली भीड़ को देखते हुए सोमवार को जिला प्रशासन की ओर से भी तैयारी की गयी है. दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गयी हैं. वहीं बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति की ओर से भी कार्यकर्ता और वोलेंटियर की नियुक्ति की गयी है. समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि भक्तों की सुविधा का खास ख्याल रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola