भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन
भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

आर्ट ऑफ लिविंग परिवार खूंटी के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. स्थानीय नगर भवन में गुरुवार को आर्ट ऑफ लिविंग परिवार खूंटी के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. भजन संध्या में आर्ट ऑफ लिविंग के इंटरनेशनल आश्रम बेंगलुरु से आयी भजन गायिका दीप्ति थापा और उनकी टीम ने प्रस्तुति दी. उन्होंने शुरुआत अपनी प्रस्तुति गणेश वंदना से की और माहौल को भक्तिमय बना दिया. भक्ति गीतों से पूरे शहरवासियों को झूमने पर विवश कर दिया. गुरु ओम गुरु, जय जय भवानी मां, हरि सुंदर नंद मुकुंदा, शिव कैलासों के वासी, अलख निरंजन जैसी भजन से सबका मन मोह लिया. इससे पहले भजन संध्या की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीएवी के प्रधानाध्यापक मनोजेश्वर कुमार और आर्ट ऑफ लिविंग के सीनियर सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. आर्ट ऑफ लिविंग शिक्षिका कल्याणी शाहदेव ने सबका साक्षात्कार कराया. कार्यक्रम में खूंटी नगर, कर्रा, बसिया, मुरहू, तोरपा सहित अन्य स्थानों से लोग पहुंचे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola