धोती-साड़ी वितरण कम होने पर डीलरों से पूछा स्पष्टीकरण
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

जिला आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव ने साड़ी-धोती वितरण में उदासीनता बरतने के कारण खूंटी शहरी क्षेत्र के 23 डीलरों तथा ग्रामीण क्षेत्र के 35 डीलरों से स्पष्टीकरण पूछा है.
विज्ञापन
खूंटी.
जिला आपूर्ति पदाधिकारी भीम उरांव ने साड़ी-धोती वितरण में उदासीनता बरतने के कारण खूंटी शहरी क्षेत्र के 23 डीलरों तथा ग्रामीण क्षेत्र के 35 डीलरों से स्पष्टीकरण पूछा है. डीलरों ने लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को धोती-साड़ी का वितरण नहीं किया है. स्पष्टीकरण में श्री उरांव ने कहा है कि शत-प्रतिशत लाभुकों को धोती-साड़ी प्रदान करना अनिवार्य है. डीलरों ने 80 प्रतिशत तक साड़ी-धोती का वितरण नहीं किया है. इधर खूंटी जिला डीलर संघ के सदस्यों ने कहा कि अक्तूबर माह का अभी पहला पखवाड़ा खत्म हुआ है. दूसरा पखवाड़ा अभी 15 दिन बचा हुआ है. नेटवर्क और सिस्टम में आ रही खराबी के कारण वितरण प्रतिशत कम है. माह के अंत तक वितरण कार्य पूरा कर लिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










