नवपदस्थापित डीडीसी आलोक कुमार ने पदभार ग्रहण किया
Author Chandan kumar
Updated:
विज्ञापन

खूंटी में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आलोक कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया.
विज्ञापन
खूंटी.
खूंटी में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त (डीडीसी) आलोक कुमार ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया. निवर्तमान उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम ने उन्हें कार्यभार सौंपा. श्री कुमार भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं. खूंटी में उन्होंने 23वां डीडीसी के रूप में पदभार ग्रहण किया है. पदभार ग्रहण के उपरांत उप विकास आयुक्त आलोक कुमार ने अधिकारियों और कर्मियों से मुलाकात की. वहीं विभिन्न विभागीय कार्यों की प्राथमिक जानकारी प्राप्त की. इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत चल रहे विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जतायी. वहीं जिले के सर्वांगीण विकास के लिए तत्परता से कार्य करने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भरोसा दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By चंदन कुमार
चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










