उपायुक्त ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस सोमवार को जिले में श्रद्धा भाव से मनाया गया

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस सोमवार को जिले में श्रद्धा भाव से मनाया गया. उनके गांव उलिहातू सहित विभिन्न जगहों पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त आर रॉनिटा सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने उलिहातू जाकर श्रद्धासुमन अर्पित किया. उपायुक्त ने उलिहातू स्थित बिरसा ओड़ाः में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं उनके वंशज सुखराम मुंडा सहित अन्य को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. उन्होंने पात्र लाभुकों के बीच पेंशन योजना के अंतर्गत स्वीकृति पत्र और ग्रीन राशन कार्ड का वितरण किया. डीसी ने ओएनजीसी के सीएसआर मद से उलिहातू से किताहातु तक पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की. उन्होंने पौधा लगाकर अभियान की शुरुआत की. वहीं लोगों को अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की. इस दौरान पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो, उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी,, असिस्टेंट कमांडेंट एसएसबी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola