डीसी ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना
Updated at : 02 Jan 2026 6:00 PM (IST)
विज्ञापन

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर खूंटी से उपायुक्त आर रॉनिटा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
विज्ञापन
प्रतिनिधि, खूंटी.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत शुक्रवार को समाहरणालय परिसर खूंटी से उपायुक्त आर रॉनिटा ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रथ का संचालन 31 जनवरी 2026 तक किया जायेगा. जिसके माध्यम से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ निर्धारित रोस्टर के अनुसार जिले के विभिन्न प्रखंडों में भ्रमण करेगा. इसके माध्यम से बाजार-हाट, सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र, चौक-चौराहे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचेगी. आम लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित और जागरूक करेगी. रथ के माध्यम से पोस्टर, बैनर, ध्वनि प्रसारण और अन्य जागरूकता साधनों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण संदेश जन-जन तक पहुंचाया जायेगा. उपायुक्त आर रॉनिटा ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता अत्यंत आवश्यक है. जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के प्रत्येक प्रखंड में आम नागरिकों को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी दी जायेगी. जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सके. उपायुक्त ने आम लोगों से दो पहिया वाहन चलाते समय दो से अधिक व्यक्ति वाहन पर सवार नहीं होने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने और हमेशा हेलमेट का प्रयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शराब पीकर वाहन चलाना जानलेवा है, इससे स्वयं के साथ-साथ दूसरों की जान भी खतरे में पड़ता है. उन्होंने आम नागरिकों से सड़क पर धान अथवा अन्य कृषि उत्पाद नहीं सुखाने, चार पहिया वाहनों में बुल बार्स/क्रैश गार्ड का प्रयोग नहीं करने, सवारी वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को नहीं बैठाने और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने का अपील की. उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को सड़क पर खेलने की अनुमति नहीं दें. सड़क किनारे पशुओं को नहीं बांधें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें. कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लायी जा सकती है. मौके पर परियोजना निदेशक आइटीडीए आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मोटरयान निरीक्षक सहित उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




