खूंटी के डेविड और अजीत का चयन रग्बी भारतीय टीम में

Updated:
विज्ञापन
खूंटी के डेविड और अजीत का चयन रग्बी भारतीय टीम में

एशिया रग्बी अमीरात अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए खूंटी के डेविड मुंडा और अजित नाग का चयन भारतीय टीम में किया गया है.

विज्ञापन

खूंटी. बिहार के राजगीर में नौ और दस अगस्त को आयोजित होने वाले एशिया रग्बी अमीरात अंडर-20 चैंपियनशिप के लिए खूंटी के डेविड मुंडा और अजित नाग का चयन भारतीय टीम में किया गया है. अजीत नाग का चयन अंडर 18 नेशनल चैंपियनशिप और डेविड मुंडा का चयन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप के दौरान राष्ट्रीय शिविर के लिए किया गया था. विगत दो जुलाई से कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय शिविर में उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त किया. उन्होंने अंतिम 12 में अपना स्थान सुनिश्चित करने में सफलता पायी. डेविड मुंडा तीसरी बार भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इससे पूर्व वे काठमांडू तथा चायनीज ताइपे में अंडर-18 एशिया रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया था. जबकि अजीत नाग दूसरी बार भारतीय टीम में शामिल किये गये हैं. पूर्व में वह मलयेशिया में आयोजित एशिया रग्बी चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. दोनों खिलाड़ियों की इस सफलता से खूंटी और झारखंड के युवा रग्बी खिलाड़ियों में काफी उत्साह है. खिलाड़ियों को भारतीय टीम में शामिल किए जाने पर झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष विष्णु कुमार जालान, वरीय उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सुरेश कुमार, महासचिव हेजाज असदक, कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता, सयुंक्त सचिव शशि पांडेय, शादाब खान, सचिन कुमार सहित कई अन्य खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola