ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
Published by :CHANDAN KUMAR
Published at :01 Aug 2025 6:45 PM (IST)
विज्ञापन

अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़-खूंटी रोड में गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी
विज्ञापन
खूंटी.
अड़की थाना क्षेत्र अंतर्गत तमाड़-खूंटी रोड में गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सोसोकुटी के तेंबा गांव निवासी 45 वर्षीय बाली मुंडा के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वह साइकिल से सिंदरी बाजार से अपने घर लौट रहा था. इसी क्रम में खूंटी से तमाड़ की ओर जा रहे एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




