तोरपा के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन

शिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धांलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

तोरपा. शिवरात्रि के मौके पर प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धांलुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. बाबा नागेश्वर धाम, नर्मदेश्वर शिव मंदिर बासकी, शिव मंदिर तपकारा, मेन रोड स्थित शिवालय, महादेव मंडा आदि शिवालय में सुबह से लोगों की भीड़ उमड़ी रही. भीड़ बढ़ने पर श्रद्धांलुओं ने कतारबद्ध होकर पूजा की. तोरपा थाना स्थित शिवालय में थाना प्रभारी मुकेश यादव ने पूजा के बाद भंडारा का आयोजन किया. यहां बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के बाद भंडारा में खीर पूड़ी का भोग खाया. नागेश्वर बाबा धाम पतराउयूर में श्रद्धांलुओं ने खीर प्रसाद का वितरण किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola