अपराधियों ने चाकू से वारकर व्यक्ति की हत्या की

मृतक की पहचान काईजारी के लादूलाल सोय (41) के रूप में की गयी है.
खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के कोचांग के टोला काईजारी गांव के पास जंगल में बुधवार की शाम अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की चाकू से वारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान काईजारी के लादूलाल सोय (41) के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वे बुधवार को बंदगांव बाजार गये थे. वापसी के क्रम में अज्ञात अपराधियों ने उन्हें पकड़ लिया और जंगल में ले गये. जहां चाकू से वारकर उनकी हत्या कर दी. परिजनों को घटना की जानकारी हुई तब उन्होंने अड़की थाना पुलिस को सूचना दी. नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस गुरुवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया. पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया. जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व भी लादूलाल सोय पर अपराधियों ने हमला किया था. लेकिन उनके पालतू कुत्ते ने उन्हें बचा लिया था. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में लादूलाल के तीन भाइयों की भी हत्या हो चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










