सोमा मुंडा के परिजनों से मिले भाकपा माले नेता

Updated:
विज्ञापन
सोमा मुंडा के परिजनों से मिले भाकपा माले नेता

भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता सुदामा खलखो, जगरनाथ उरांव ने मुलाकात की.

विज्ञापन

खूंटी. एदेल संगा पड़हा राजा सोमा मुंडा के परिजनों से बुधवार को भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के नेता सुदामा खलखो, जगरनाथ उरांव ने मुलाकात की. उन्होंने सोमा मुंडा की पत्नी को सांत्वना दी. वहीं घटनाक्रम की जानकारी ली. उनकी पत्नी ने भाकपा माले के नेताओं को बताया कि असली अपराधी की अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस निष्पक्षता से जांच करें और दोषी को सजा दिलाये. भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने कहा कि सोमा मुंडा के विचारों को आगे बढ़ाने के लिए भाकपा माले हमेशा आप लोग के साथ हैं. हम सब मिल कर जल, जंगल, जमीन को बचाने के लिए संघर्ष को और तेज करेंगे. उन्होंने राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाये. कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध पर सरकार लगाम लगाये, नहीं तो झारखंड में चरणबद्ध आंदोलन किया जायेगा. मौके पर सनिका मुंडा मो. सोहेल, आकाश रंजन सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola