कोर्ट परिसर में चला स्वच्छता अभियान

Updated:
विज्ञापन
कोर्ट परिसर में चला स्वच्छता अभियान

जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सार्वजनिक स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा का संदेश देने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

खूंटी. जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में सार्वजनिक स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा का संदेश देने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार के नेतृत्व में सभी न्यायिक अधिकारियों ने व्यवहार न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया. जिसमें न्यायालय के सभी कर्मचारी और पीएलवी ने भी सहयोग किया. प्रधान जिला जज ने कहा कि न्यायालय परिसर की सफाई और गरिमा बनाये रखना जरूरी है. यह संस्था की प्रतिष्ठा को दर्शाता है. डालसा सचिव राजश्री अपर्णा कुजूर ने भी इसी भावना को दोहराया और सभी कर्मचारियों एवं पीएलबी से अपने आसपास की स्वच्छता की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola