लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में मना क्रिसमस गैदरिंग

Updated:
विज्ञापन
लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में मना क्रिसमस गैदरिंग

लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. लोयोला इंग्लिश मीडियम स्कूल में शनिवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यार्थियों ने क्रिसमस पर आधारित नृत्य, गीत और अन्य प्रस्तुतियां दी. विद्यार्थियों के प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ रीमा कंचन खलखो उपस्थित रहीं. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्रिसमस प्रेम, शांति, सेवा और त्याग का पर्व है. यह हमें आपसी भाईचारे, सहयोग और मानवता के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है. स्कूल के प्रधानाचार्य फादर सुमन प्रभात टोप्पो ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दिया. उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं तथा उनमें नैतिक मूल्यों का विकास करते हैं. मौके पर फादर पीटर महेंद्र, फादर स्वर्ण तिग्गा, सिस्टर सुजीता, सिस्टर अभा सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola