खूंटी में 61 मसीही विश्वासियों ने लिया दृढ़ीकरण संस्कार

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 May 2024 8:07 PM

विज्ञापन

ख्रीस्त मंगल टुटी ने कहा कि सभी विश्वासी भाई बहनों ने अब मसीह में नया जीवन ग्रहण किया है. इसलिए अब पुराने चाल-चलन को छोड़कर जरुरत है यीशु मसीह के दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़े.

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के जीईएल चर्च चियूर पादरीपन में रविवार को दृढ़ीकरण संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें 12 मंडली के 61 मसीही विश्वासियों का दृढ़ीकरण संस्कार कराया गया. इस मौके पर जीईएल चर्च उतरी पश्चिमी के डायोसिस माननीय विशप ख्रीस्त लोलाट मिंज ने अपने संबोधन में कहा कि मसीह में दृढ़ विश्वास रखने के लिए दृढ़ीकरण लेने की अति आवश्यकता है. गोस्सनर कलीसिया में प्रभु यीशु मसीह के जी उठने से 50 वां दिन में पवित्र आत्मा का आगमन होता है.

Also Read: खूंटी से दो करोड़ से अधिक का डोडा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार

विश्वासी भाई बहनों ने किया है मसीह में नया जीवन ग्रहण

चियुर पादरीपन के चेयरमैन पादरी ख्रीस्त मंगल टुटी ने कहा कि सभी विश्वासी भाई बहनों ने अब मसीह में नया जीवन ग्रहण किया है. इसलिए अब पुराने चाल-चलन को छोड़कर जरुरत है यीशु मसीह के दृढ़ विश्वास के साथ आगे बढ़े. अब आपको कलीसिया का भार अपने ऊपर लेना है. दृढ़ीकरण संस्कार को सफल बनाने में कांडी दत्त, दीपिका कुला, सचिव सलीम बाखला, कोषाध्यक्ष सिलास तोपनो, प्रचारक रूपुस बालमुचू, पादरी सुभाष, पादरी कुलन संगा, स्कूल सभापति फ्रेंकलिन धान के अलावे भारी संख्या 12 मंडली के विश्वासी भाई बहन मौजूद रहे.

Also Read: Lok Sabha Election 2024: खूंटी लोकसभा सीट पर हुई बंपर वोटिंग, 65.82 फीसदी हुआ मतदान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola