पुलिस और जनता के बीच चौकीदार एक सेतु हैं : एसडीपीओ

Updated:
विज्ञापन
पुलिस और जनता के बीच चौकीदार एक सेतु हैं : एसडीपीओ

खूंटी थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी थाना परिसर में रविवार को चौकीदार परेड का आयोजन किया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ वरुण रजक ने खूंटी थाना अंतर्गत सभी चौकीदारों को उनके कर्तव्य, अधिकार और जिम्मेदारियों से अवगत कराया. कहा कि सभी चौकीदार अनुशासन, सजगता और कर्तव्यनिष्ठ का पालन करें. गांवों में अपराधों पर नियंत्रण के लिए सतर्क व जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करें. एसडीपीओ ने कहा कि चौकीदार पुलिस और जनता के बीच एक सेतु है. उनकी सजगता से और सामाजिक गतिविधियों में समय रहते अंकुश लगाया जा सकता है. उन्होंने चौकीदारों से और असामाजिक तत्वों पर चौकस नजर रखने और किसी भी सूचना को छुपाने की बजाय तुरंत पुलिस को देने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि यदि काम में लापरवाही पायी गयी तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जायेगी. होमगार्ड परेड के दौरान सूचना संकलन के तरीकों, अपराध नियंत्रण सहित अन्य सरकारी कार्यों में उनकी भूमिका की विस्तृत जानकारी दी गई. मौके पर थाना प्रभारी मोहन कुमार सहित कई पुलिस अधिकारी व होमगार्ड के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola