कई गांवों और टोलों तक अभी भी नहीं पहुंची है बिजली

Published by : CHANDAN KUMAR Updated At : 02 Feb 2026 6:36 PM

विज्ञापन

जिले में कई ऐसे गांव और टोले हैं, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है.

विज्ञापन

खूंटी, चंदन कुमार : जिले में कई ऐसे गांव और टोले हैं, जहां अब तक बिजली नहीं पहुंच सकी है. आजादी के 80 साल होनेवाले हैं. इसके बाद भी ऐसे गांव आज तक अंधेरे में रात गुजारने को विवश हैं. हालांकि यह अंधेरा अधिक दिनों तक नहीं रहनेवाला है. आने वाले कुछ समय में ऐसे गांवों से अंधेरा दूर होगा. इन गांवों तक मुख्यमंत्री उज्जवला ज्योति योजना के तहत विद्युतीकरण किया जा रहा है. योजना के तहत कई गांवों तक पोल गाड़ने और बिजली तार खींचे जाने का काम चल रहा है. वहीं शहर के ऐसे ऐसे मोहल्ले जहां बांस-बल्ली के सहारे बिजली खींची गई है उनके स्थान पर भी बिजली का पोल लगाया जायेगा. इसके लिए सरकार को सूची भेजी गयी है. जिसकी स्वीकृति मिल गयी है.

इन गांवों में अब तक नहीं पहुंची है बिजली

रनिया :

चलगिदा गांव का हाउ, हेवेन, बुरूमुंडा, ओलंगेर, गोयर को जिलिंगसेरेंग, खटखुरा का रायबेरा, हालोम का मुरूकुमटोली, बोकोब का स्वासी टोली, कुलाप का बुरूटोली, लोआ का मकाकोचाटोली, खुदबीर का मेरोमबीर, बारेंगे के रेबेद, रनिया के अंबाटोली,

खूंटी:

कालामाटी के कालामाटी न्यू टोली, फुदी के फुदी न्यूटोली, टंगराटोली, अनिगड़ा का मेन रोड अनिगड़ा, सिलादोन नया बस्ती और बिरहू मोड़ कर्रा रोड.

मुरहू :

बाड़ीडीह, बम्हनी के साकेटोली, इठ्ठे के नया बस्ती, उपर गोपा का गुटूटोला,

अड़की:

उलिहातू के गंटाडीह, बुकुलडीह, इचाडीह, अमरूडीह, पीरीटोला, बिरबांकी का कुटिया, बाड़ीगड़ा का चापुडीह, मैपा का बड़ाईडीह और ससंक, पिस्काटोली सिंदरी का बसवास, बड़ाईबेरा पुुरनाटोली, बड़ानी का नोनो, रेंडा, कटाली, जोजोउली, तुम्बाउली, प्रेपायी, सेरेंगहातू का बंकाटोला, खरगडीह, हेसलमीड़ी, रायकुटीटोला और छोटयाडीह, घाघरा का बुडीकान, सोसोकुटी का हदरी और कोचांग का छोटाउली,

तोरपा :

उलुंगदा का जरिया.

कर्रा :

गोविंदपुर का रेहेरगड़ा और टाउर चौक, सरदुला का बनटोली, कोसांबी, घुनसुली का चापी रोड,

कुछ गांवों -टोलों के नाम छूटे

मुख्यमंत्री उज्जवला ज्योति योजना के तहत जिन गांव और टोलो को विद्युतीकरण किया जाना है, उनमें भी कुछ टोलों के नाम छूट गये हैं. जिन्हें सूची में शामिल नहीं किया जा सका है. इनमें मुख्य रूप से अड़की प्रखंड के गसर, तुबित, लुपुंगडीह, झालाडीह, रेंगाडीह सहित कई और टोला शामिल हैं.

मुख्यमंत्री उज्जवला ज्योति योजना के तहत होगा विद्युतीकरणB

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola