चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन
चेंबर ऑफ कॉमर्स ने शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि

खूंटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार की शाम को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

खूंटी. खूंटी चेंबर ऑफ कॉमर्स ने मंगलवार की शाम को दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी. स्थानीय भगत सिंह चौक में एक कार्यक्रम आयोजित कर चेंबर के सदस्यों ने उनके चित्र में पुष्प अर्पित किया. वहीं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. चेम्बर ऑफ कॉमर्स के सचिव मुकेश जायसवाल ने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और सेवा का प्रतीक था. उन्होंने आदिवासी, मूलवासी और शोषित वर्ग के हक-अधिकार के लिए लंबा संघर्ष किया. उनका निधन पूरे राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है. मौके पर सह सचिव परमानंद कश्यप, उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, कोषाध्यक्ष अनूप साहू, कार्यकारी सदस्य संतोष साहू, विश्वजीत देवघरिया, जितेंद्र कश्यप, संजीव चौरसिया, अमितेष भगत, प्रशांत भगत, सुनील साहू, रविंद्र कुमार, छोटू भगत, रवि चौधरी, राजकुमार गुप्ता, काशीनाथ महतो, गिरीश जायसवाल, पूर्णेंदु कुमार, दीपक सिंह, विपिन जायसवाल, विजय सोमानी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola