कार से टक्कर के बाद पलटा ट्रैक्टर, तीन घायलों का सदर अस्पताल में इलाज
foto | Prabhat Khabar Network
खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
खूंटी. खूंटी-रांची मुख्य मार्ग पर पतराटोली मोड़ के समीप रविवार सुबह टाटा नेक्सॉन कार और ट्रैक्टर में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में ट्रैक्टर पर सवार तीन लोग घायल हो गये. टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
मोड़ पर अचानक सीधे हो गयी कार
जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर चालक संतोष होरो अपने साथ पांडे होरो और प्रकाश बोदरा को लेकर खूंटी से रांची की ओर जा रहा था. इसी दौरान रांची की ओर से आ रही टाटा नेक्सॉन कार (जेएच 01 जीडी 3352) पतराटोली मोड़ के समीप पहुंची.
ट्रैक्टर चालक संतोष होरो के अनुसार, मोड़ पर कार चालक ने मुड़ने के लिए इंडिकेटर दिया था. इस पर उन्होंने साइड देने का प्रयास किया. इसी दौरान कार के अचानक सीधे हो जाने से दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी.
तीनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज
टक्कर के बाद ट्रैक्टर सड़क के बायीं ओर नीचे जाकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर पर सवार संतोष होरो, पांडे होरो और प्रकाश बोदरा घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को खूंटी सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए