मुरहू थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
मुरहू थाना में रक्तदान शिविर का आयोजन

परिवार कल्याण विभाग झारखंड के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं.

विज्ञापन

खूंटी. स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवार कल्याण विभाग झारखंड के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र में रक्तदान शिविर लगाये जा रहे हैं. इसके तहत गुरुवार को मुरहू थाना परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुरुआत सिविल सर्जन डॉ नागेश्वर मांझी ने की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य रक्त अधिकोष खूंटी में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा रक्त की कमी को दूर करना है. उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की समस्या नहीं होती है. सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए. उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव ने कहा कि रक्तदान करने से किसी व्यक्ति की असमय मौत को टाला जा सकता है. थाना प्रभारी नॉवेल गोडविन केरकेट्टा ने पुलिस जवानों सहित अन्य लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया. शिविर में कुल 19 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशुतोष तिग्गा, सकलदीप भगत सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola