बिरसा कॉलेज में रक्तदान शिविर

Updated:
विज्ञापन
बिरसा कॉलेज में रक्तदान शिविर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरसा कॉलेज व सदर अस्पताल के सहयोग से गुरुवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खूंटी.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बिरसा कॉलेज व सदर अस्पताल के सहयोग से गुरुवार को कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 12 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर में कॉलेज के प्रो प्रतीक लुगुन के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने रक्तदान किया. प्राचार्य डॉ चंद्र किशोर भगत ने कहा कि बिरसा कॉलेज हमेशा समाज के हित में काम करनेवाले कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता है. आज विद्यार्थियों ने जिस उत्साह से रक्तदान किया, वह उनके अनुशासन, संवेदनशीलता और समाज के प्रति जिम्मेदारी को दर्शाता है. सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ आनंद उरांव ने कहा कि बिरसा कॉलेज के छात्रों और एनसीसी की बहनों ने जो पहल की है, वह दूसरों के लिए प्रेरणा है. खेल प्रभारी राजकुमार गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों ने आगे बढ़कर रक्तदान किया, जो अनुशासन और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण है. एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह विभाग संयोजक प्रकाश टूटी ने कहा कि छात्र केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि समाज के लिए योगदान देने में भी अग्रणी हैं. रक्तदान करने वालों में मुस्कान कुमारी, किरण नाग, अंचल केशरी, कविता कुमारी, करुणा मुक्ता गुड़िया, मीना समद, अब्राहम लुगुन, करम सिंह बड़ाइक, प्रतीक कुमार और सुखराम हेमरॉम शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
चंदन कुमार

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola