ePaper

सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated at : 12 Aug 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

देश के वीर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को जिले में भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

खूंटी. देश के वीर सैनिकों के सम्मान में मंगलवार को जिले में भाजपा के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी. खूंटी में तिरंगा यात्रा खूंटी क्लब से आरंभ होकर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस चौक से होते हुए भगत सिंह चौक तक गयी. वहीं खूंटी क्लब वापस आकर समाप्त हुई. यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र प्रेम और एकता की भावना को जगाना है. तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता, सुदन मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, संजय साहू, आनंद राम, अनूप साहू, महावीर राम, प्रियंक भगत, अर्जुन पहान, मदन मोहन गोप, रोहित साहू, कंचन सिंह, विकास चौधरी, लखिंदर नायक, मनोज गोप, जनार्दन मिश्रा, सुरेंद्र सिंह, लदुरा मुंडा, फगुआ मुंडा, भीम साहू, सनिका टूटी सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN KUMAR

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola